केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों स्वरूप आसमान छूती महँगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ी : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

0

चंडीगढ़, 08 अक्तूबर 2021 :  पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों स्वरूप हर दिन आसमान छूती महँगाई के मुद्दे पर एन.डी.ए. सरकार को आड़े हाथों लिया।

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 महीनों में एल.पी.जी. गैस की कीमत में 300 रुपए की वृद्धि ने आम लोगों की कमर ही तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि भी उस समय की गई है जब काले खेती कानूनों के साथ किसान संकट में हैं और कोविड महामारी के कारण बुरी तरह चरमराई अर्थ व्यवस्था के साथ हर वर्ग आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए यह वृद्धि और भी घातक है क्योंकि इससे देश के हर वर्ग का परिवार जुड़ा है।

स. रंधावा ने आगे कहा कि पिछले साल नवंबर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 600 रुपए के करीब थी जिसमें केंद्र सरकार लगातार वृद्धि करती हुई अब 900 रुपए पर ले आई। उन्होंने कहा कि एन.डी.ए. सरकार ने पिछले सात सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से अधिक कर दी है। मई 2014 में यह कीमत 400 रुपए के करीब थी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेला गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भी पिछले सात सालों में अथाह वृद्धि हुई है जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। स. रंधावा ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि यू.पी.ए. सरकार के समय तेल या गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली वृद्धि पर हंगामा करने वाले भाजपा नेता आज कमर तोड़ महँगाई के दौर में चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि केंद्र की बुरी आर्थिक नीतियों से आज पूरा देश एन.डी.ए. सरकार को कोस रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!